ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

आरा बैंक लूटकांड में शामिल प्रकाश माली ने किया सरेंडर, अभी भी कई अपराधी फरार

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां दक्षिण बिहार ग्रमीण बैंक में 30 लाख के चर्चित लूटकांड में शामिल प्रकाश माली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस लगभग एक ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां दक्षिण बिहार ग्रमीण बैंक में 30 लाख के चर्चित लूटकांड में शामिल प्रकाश माली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस लगभग एक हफ्ते से प्रकाश और उसके साथ फरार चल रहे साथियों की तलाश में जुटी हुई थी. प्रकाश माली का मोबाइल पुलिस के हाथ लगी हुई थी. जिससे प्रकाश ने इस लूटकांड की साजिश रची थी. इस लूटकांड में शामिल कुख्यात बोतल महतो समेत तीन अन्य अपराधियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. फरार चल रहे कई अपराधियों की गिरफ़्तारी भोजपुर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. 


आरा नवादा थाना इलाके के अनाईठ स्थित दक्षिण बिहार ग्रमीण बैंक में 30 लाख के चर्चित लूटकांड में शामिल प्रकाश माली ने सोमवार को आरा कोर्ट में सरेंडर किया. बीते 18 नवंबर को बैंक में 30 लाख 27 हजार रुपये की बड़ी लूट की वारदात को अपराधियों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया है. हथियार के बल पर 6 अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. इसमें और भी लोग शामिल थे. 


भोजपुर पुलिस ने इस मामले में फौरन करवाई करते हुए बोतल महतो उर्फ शशि कपूर कुशवाहा,  विजय चौधरी और पोल्टी उर्फ श्वेताभ सिंह को सोनपुर मेले से  गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने 18 लाख 17 हजार रुपये भी बरामद किये थे. पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया था. पूछताछ के दौरान गिरफ्त अपराधियों ने दीपक महतो, बन्टू, गौरव सिंह, सुधीर राज और प्रकाश माली का नाम लिया था. अभी भी पुलिस को चार अपराधियों की तलाश है. लूट के 12 लाख दस हजार अभी भी रिकवर नहीं हो पाए हैं. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता