ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

आरा: चाचा की शादी से लौट रही युवती को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

BHOJPUR: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक युवती को गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पेट और पीठ में गोली लगने

आरा: चाचा की शादी से लौट रही युवती को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक युवती को गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पेट और पीठ में गोली लगने के बाद युवती मौके पर ही गिर पड़ी जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने आरा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना बिहियां-पीरो मार्ग के जगदीशपुर के बौराहा बाबा गांव के पास की है। घायल युवती की पहचान जगदीशपुर के नयका टोला निवासी सुशील कुमार की 19 वर्षीय बेटी बिट्टू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बिट्टू अपने चाचा की शादी में शामिल होने के लिए गयी थी। शादी के बाद वह बाइक से अपने भाई के साथ लौट रही थी।


बिहियां के महथिन माई मंदिर से जब दोनों भाई बहन बाइक से लौट रहे थे तभी अपराधियों ने युवती को  गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवती और उसका भाई दोनों बाइक से गिर पड़े जिसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। आनन फानन में युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 


बदमाशों ने गोली क्यों मारी लड़की को मारने का उद्धेश्य क्या था इस पूरे मामले की जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।