ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

अपराधियों ने युवक की ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर कर दी हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक युवक ही सोए हुए अवस्था में ही हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया है। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर

अपराधियों ने युवक की ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर कर दी हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Desk
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक युवक ही सोए हुए अवस्था में ही हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया है। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। यह घटना खोदावंदपुर प्रखंड के तारा बरियारपुर महाना बांध स्थित रामघाट के पास  की है। 


मृतक व्यक्ति की पहचान मेंघौल गांव के रहने वाले श्रीलाल सहनी के बेटे अशर्फी साहनी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महाना बांध स्थित रामघाट के पास अज्ञात अपराधियों ने सोए अवस्था में ईट पत्थर से पीट-पीटकर अशर्फी की हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि जलकर का काम करता था। रात में मछली मारने के दौरान घाट पर ही सो गया था। घटना का पता तब चला जब परिजन उसके लिए सुबह खाना लेकर आए, तो अशर्फी साहनीको मृत अवस्था में देखा। 


उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों ने सोए अवस्था में ही रात में ईट पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। परिजनों ने इसकी जानकारी खोदावंदपुर थाना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। खोदावंदपुर थाने के पुलिस ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने अशर्फी साहनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मृतक अशर्फी साहनी मछली मारने का काम करता था। फिलहाल, पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हालांकि , अपराधियों ने आखिर अशर्फी साहनी को क्यों मारा है, इसका खिलासा नहीं हो पाया है। 

टैग्स