समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
MUNGER: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते आज तक आपने बारातियों को ही देखा होगा लेकिन बिहार के मुंगेर जिले में खुद दूल्हे राजा हाथ में बंदूक लेकर फायरिंग करते नजर आया। इस बंदूकबाज दूल्हे ने बारातियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की। दूल्हे को देख बारात में मौजूद साथी भी बंदूक लेकर ठाय-ठाय करने लगा। इस दौरान बारात में शामिल लोगों की सांसें थम सी गयी। दूल्हे को फायरिंग करते देख लोग भी हैरान थे।
कईयों का तो कहना था कि बंदूक चलाने में तो दूल्हा एक्सपर्ट है। तो कई यह कहते देखे गये कि यह दूल्हा नहीं बल्कि बुलेट राजा हैं। दूल्हे को बंदूक चलाते बारातियों ने अपने कैमरे में तस्वीरें कैद कर ली और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो मुंगेर के कासिम बाजार का बताया जाता है। जो 11 फरवरी का है। मुंगेर के डिप्टी मेयर सुनील राय की बेटी की शादी थी। महोली गांव निवासी किशोर यादव के बेटे सूरज बारातियों के साथ कासिम बाजार पहुंचा था। विवाह स्थल पर पहुंचते ही बाराती डीजे पर झूमने लगे। कभी हिन्दी गाने तो कभी भोजपुरी गानों पर लोग ठुमके लगाते रहे और दूल्हे के साथी इस दौरान हर्ष फायरिंग करते दिखे तो कुछ लोग आतिशबाजी भी करते नजर आए।
दोस्तों को फायरिंग करते हुए देख दूल्हे को रहा नहीं गया। दोस्तों को देख वह भी ताबड़तोड फायरिंग करने लगा। वही बारात में शामिल लोग सांसे थामकर दूल्हे राजा को देखते रह गये। उनमें यह डर भी था कि कही गलती से गोली किसी को ना लग जाए। दूल्हे राजा ने फायरिंग कर अपनी खुशी का इजहार तो किया लेकिन वही कई लोगों की सांसें फूलने लगी उनमें इस बात का डर था कही कोई अनहोनी ना हो जाए।
बता दें कि हर्ष फायरिंग पूरी तरह बैन है और हथियार लहराना अपराध की श्रेणी में आता है। हर्ष फायरिंग के दौरान अब तक बिहार में कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। अब बंदूक हाथ में थाम दूल्हे राजा का ठाय ठाय करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तब लोगों ने इस घटना की जांच की मांग कर दी। स्थानीय लोगों का यह कहना था कि किस्मत अच्छी थी कि किसी को गोली नहीं लगी। वही पुलिस का कहना है कि वायरल हुए इस वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।