ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फराह खान की एंट्री से बढ़ा टेंशन, बसीर ने नेहल से तोड़ी दोस्ती Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Road Accident: BPSC परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल Bihar Crime News: पत्नी से अनबन के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती

सिर्फ अपने आस-पास रहने वालों को ही सुरक्षा देते हैं नीतीश, बोले RCP...हमें बर्बाद करने की मिल रही धमकी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 04 Sep 2023 07:27:48 PM IST

सिर्फ अपने आस-पास रहने वालों को ही सुरक्षा देते हैं नीतीश, बोले RCP...हमें बर्बाद करने की मिल रही धमकी

- फ़ोटो

NALANDA: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पोते को गोली मारने के दौरान आरसीपी सिंह को भी देख लेने की धमकी अपराधियों ने दी थी। अब आरसीपी सिंह की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है। आरसीपी सिंह ने कहा कि उनके पोते को गोली मारने की धमकी दी गयी थी और फिर उसे गोली मारी गई। इस दौरान हमें भी बर्बाद करने का धमकी दी गयी। इसके बारे में नीतीश सरकार को सोचना चाहिये की उनके राज्य में यह हो क्या रहा है? 


आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ अपने आस-पास के लोगों को ही सुरक्षा देते हैं। हम जैसे लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते। कल मेरे पोते को गोली मारी गयी थी और हमें भी बर्बाद करने की धमकी दी गयी थी। लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी हमसे बात करना भी मुनासिब नहीं समझे। जब की हम जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री के अलावे बिहार सरकार मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। लेकिन हमारी सुरक्षा की चिंता उन्हें नहीं है। क्योंकि अब हम जेडीयू छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। सरकार अगर सुरक्षा नहीं उपलब्ध कराती हैं तो कोई बात नहीं। हम भगवान पर विश्वास करने वाले लोग हैं। जनता मेरे साथ है जनता ही हमारी सुरक्षा करेगी। 


आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। अपराधियों का हौसला इस कदर बढ़ा हुआ है कि प्रदेश में दहशत का माहौल है। जेडीयू के नेताओं को जेड कैटगरी की सुरक्षा मिली हुई हैं जबकि मेरे पास सिर्फ एक सिपाही है। असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों में डर बढ़ रहा है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखना होगा।


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सब कुछ अस्थायी है इसलिए जरूरी है कि सिर्फ अपने लोगों को सुरक्षा नहीं देनी चाहिए। दूसरों के बारे में भी सोचना चाहिए। ना हम घबराने वाले हैं और ना ही हमारे समर्थक घबराने वाले है। केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों को यह तय करना है इस संबंध में हम क्या कहेंगे? सुरक्षा व्यवस्था को हम स्टेटस सिंबल के रूप में नहीं लेते है। काम करने में कोई बाधा नहीं हो यह हम चाहते हैं। 


गौरतलब है कि सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के पास अपराधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पिंटू कुमार को गोली मारी थी। आरसीपी सिंह ने बताया था कि पिंटू कुमार उनके पोते हैं। जिन लोगों पर गोली मारी है वो जदयू के आदमी हैं जो नालंदा में एक मंत्री के काफी करीबी बताए जा रहे हैं। पिंटू अभी खतरे से बाहर हैं। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार में मुझसे राजनीतिक रूप से लड़ने की ताकत नहीं है। इनकी पार्टी जेडीयू के लोग इतने बौखलाए हुए है कि अब मेरे रिश्तेदारों को गोली मार रहे हैं और हमें भी धमकी दे रहे हैं।

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट..