ब्रेकिंग
Bihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लान

अपनी अंतिम पारी खेल रहे नीतीश! प्रशांत किशोर बोले- इस बार उनके सारे गणित फेल हो जाएंगे

SAMASTIPUR: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा के तहत इन दिनों समस्तीपुर के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे केंद्र और राज्

अपनी अंतिम पारी खेल रहे नीतीश! प्रशांत किशोर बोले- इस बार उनके सारे गणित फेल हो जाएंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा के तहत इन दिनों समस्तीपुर के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी को लोगों से बता रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक बार सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश अपनी अंतिम पारी खेल रहे हैं और इसके बाद उनके सारे गणित फेल हो जाएंगे।


रविवार को समस्तीपुर में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कहीं न कहीं ये सोच लिया है कि सीटें किसी भी दल को मिले लेकिन सीएम वे ही बनेंगे। जनता चाहे आरजेडी, कांग्रेस या फिर निर्दलीय को वोट दे, लेकिन घुमा-फिराकर उन्हें ही सीएम बनना है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की इस बार अंतिम पारी चल रही है। जितने दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं वो जोड़ लें लेकिन इसके बाद उनके सारे गणित फेल हो जाएंगे।


इस दौरान उन्होंने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह पर भी जोरदार हमला बोला। पीके ने ललन सिंह के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार के पत्रकार सरकार के खिलाफ लिखते हैं। उन्होंने कहा कि अहंकार के कारण ललन सिंह इस तरह की बात बोलते हैं। नेताओं को जब लगता है कि उनकी कुर्सी नहीं जा सकती है, तब उनके भीतर अहंकार हो जाता है और वे अहंकार की भाषा बोलने लगते हैं।