ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्स

अनंत सिंह को घेरने की पुलिस ने कर ली पूरी तैयारी, एके-47 बरामदगी मामले में 33 पन्ने का चार्जशीट दाखिल

PATNA : जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बाढ़ पुलिस ने मंगलवार को उनके पैतृक गांव लदमा से बरामद किए गए एके-47 के मामले में पटना जिला

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बाढ़ पुलिस ने मंगलवार को उनके पैतृक गांव लदमा से बरामद किए गए एके-47 के मामले में पटना जिला अदालत में अनंत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दिया है.

33 पेज की चार्जशीट में बाढ़ पुलिस ने अनंत सिंह के खिलाफ कई सबूत पेश किए हैं. बाढ़ पुलिस ने इस चार्जशीट में एफएसएल की वह रिपोर्ट का भी जिक्र किया है जिसमें लदमा से बरामद किए गए एके-47 के कारगर होने की पुष्टि हुई थी. पुलिस ने अनंत सिंह के आवाज के फोरेंसिक जांच रिपोर्ट को भी चार्जशीट में लिखा है.

इसके साथ ही पुलिस ने कई ऐसे सबूत दिए हैं जिससे यह प्रूफ होता है कि विधायक अपने पत्राचार के लिए अपने घर लदमा का ही पता देते हैं, जहां से पुलिस ने एके-47 बरामद किया है. अनंत सिंह के लदमा स्थित घर के केयर टेकर सुनिल राम के बयान को भी चार्जशीट में लिखा गया है.