ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

अमित शाह पहुंचे पटना, एयरपोर्ट से दिवंगत सुशील मोदी के आवास के लिए रवाना

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार की शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन

अमित शाह पहुंचे पटना, एयरपोर्ट से दिवंगत सुशील मोदी के आवास के लिए रवाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार की शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से वो राजेन्द्र नगर स्थिति दिवंगत सुशील मोदी के आवास के लिए रवाना हुए। जहां अमित शाह  उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।


दरअसल, बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की पिछले दिनों दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। वो गले के कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन के बाद बीजेपी के साथ साथ बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई थी। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया था। लोकसभा चुनाव के बीच सुशील मोदी का निधन बीजेपी के लिए बड़ी क्षति है।


सुशील मोदी के निधन के बाद पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह राजेंद्रनगर स्थित सुशील मोदी के आवास पहुंचे थे और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी थी। इसके बाद वह बिहार बीजेपी के दफ्तर पहुंचे थे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी। 


पीएम मोदी के बाद अब अमित शाह दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिलने पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट से वो सीधे सुशील मोदी के आवास के लिए रवाना हो गये हैं जहां परिजनों से मुलाकात करेंगे। अमित शाह पटना में आज रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को आरा और जहानाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। 

टैग्स