ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

महाकुम्भ की तैयारियों के बीच प्रयागराज में बड़ा हादसा, काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया टावर

DESK: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महाकुंभ से पहले ही बड़ा हादसा हो गया। काम कर रहे कई मजदूरों के ऊपर अचानक टावर गिर गया जिससे 8 मजदूर बुरी तरह घ

महाकुम्भ की तैयारियों के बीच प्रयागराज में बड़ा हादसा, काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया टावर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महाकुंभ से पहले ही बड़ा हादसा हो गया। काम कर रहे कई मजदूरों के ऊपर अचानक टावर गिर गया जिससे 8 मजदूर बुरी तरह घायल हो गये। एक मजदूर का पैर कट गया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि केबल खींचते समय टावर अचानक मजदूरों पर ही गिर गया। दो मजदूर टावर के नीचे दब गये वही एक मजदूर का पैर कटकर अलग हो गया। इस हादसे में 8  मजदूर घायल हो गये हैं। 


आनन-फानन में सभी मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज जारी है। महाकुंभ की तैयारियों के बीच प्रयागराज में हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया और घायल मजदूरों से जाकर अस्पताल में भेंट की और उनके हालात का जायजा लिया।