ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

Bihar News: बिहार में चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा महिला टीचर और उनका पूरा परिवार

Bihar News: बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई. कार पर शिक्षिका समेत उसका पूरा परिवार मौजूद था हालांकि समय रहते सभी लोग कार से नीचे उतर गए, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अमवा मझार कोठी के समीप उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार शिक्षिका और उनके परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।


जानकारी के अनुसार, रामदयाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमवा मझार की शिक्षिका विजेता कुमारी शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने परिवार के साथ कार से विद्यालय जा रही थीं। कार में उनके साथ पिता विजय कुमार सिन्हा (62), माता रेखा सिन्हा (61) और चार वर्षीय पुत्र अद्विक करण सवार थे। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर JH 05 BP 1306 बताया गया है।


बताया जा रहा है कि जैसे ही कार अमवा मझार कोठी के पास पहुंची, वाहन के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए शिक्षिका ने तुरंत कार रोक दी और सूझबूझ दिखाते हुए सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी दौरान कार में आग भड़क उठी और वह धू-धू कर जलने लगी। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार सवार कुछ पल की भी देरी करते, तो एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता था। घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक दहशत का माहौल रहा, हालांकि परिवार के सुरक्षित बच निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

रिपोर्ट: संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता