ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

अब 'समाजवादी' खुशबू से महकेगी यूपी, अखिलेश यादव ने लॉन्च किया परफ्यूम

DESK : 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि अगले साल यूपी में किसके सिर पर ताज सजेगा. सभी पार्टियां भी एक्टिव हो गई हैं. जोरों-शो

अब 'समाजवादी' खुशबू से महकेगी यूपी, अखिलेश यादव ने लॉन्च किया परफ्यूम
First Bihar
2 मिनट

DESK : 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि अगले साल यूपी में किसके सिर पर ताज सजेगा. सभी पार्टियां भी एक्टिव हो गई हैं. जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज 'समाजवादी इत्र' नाम से एक परफ्यूम लॉन्च कर दिया है. उनका कहना है कि इस इत्र के लगाने से 2022 में नफरत ख़त्म हो जाएगी. 


आपको बता दें कि इस इत्र को कन्नौज से सपा एमएलसी पम्मी जैन ने तैयार किया है. इस इत्र में 22 राज्यों से इकट्ठा किये गये प्राकृतिक इत्रों का इस्तेमाल किया गया है. ये 22 अगले साल के विधानसभा चुनाव को दर्शाता है. पम्मी जैन ने बताया कि इस इत्र को तैयार करने में 2 वैज्ञानिकों ने 4 महीने का समय लिया. इसकी खास बात ये है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक इस इत्र में 22 प्राकृतिक इत्र का उपयोग किया गया है. इसको यूज करके समाजवाद की सुगंध महसूस होगी, भाईचारा महसूस होगा और कन्नौज की मिट्टी का भी इसमें उपयोग किया गया. उन्होंने बताया कि 22 खुशबुओं का इसलिए मेल किया गया क्योंकि नफरत की आंधी जो फैली हुई है, उसे ये इत्र खत्म करके प्रेम का माहौल बनाने का काम करेगी. 


परफ्यूम लॉन्च के दौरान अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को परेशान करने के लिए नोटबंदी की गई. यूपी में भ्रष्टाचार ने सारी सीमाएं तोड़ दी है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार कानून-व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है. भाजपा सभी संस्थाओं को ध्वस्त करने का काम कर रही है, इसलिए 2022 में बदलाव होकर रहेगा. उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का काम अगर किसी ने किया है तो वो भाजपा ने किया है.

टैग्स