1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Dec 21, 2020, 10:21:16 AM
- फ़ोटो
NAWADA : नवादा जिले में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. बताया जाता है कि युवक पीओपी मिस्त्री था, जो बिहारशरीफ में काम कर रहा था और रात्रि में बिहार शरीफ से अपने गांव अटारी जा रहा था. उसी दौरान खरांट मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई.
मृतक की पहचान विन्दों महतो के बेटे छोटू कुमार के रूप में की गई है. परिवार वालों ने बताया कि छोटू पीओपी मिस्त्री था और बिहार शरीफ में काम कर रहा था. देर रात अपने घर काशीचक थाना के अटारी गांव आ रहा था तभी खरांट के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने पर मुफासिल थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इधर मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.