ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

Agnipath Scheme Protest: बिहार के बाद आज झारखंड बंद, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

JHARKHAND: अग्निपथ स्कीम योजना को लेकर आज यानी रविवार को झारखंड बंद किया गया है। शनिवार को सेना के छात्रों ने बिहार बंद बुलाया था, जिसका कई राजनीतिक दलों ने भी समर्थन किया था। इस द

Agnipath Scheme Protest: बिहार के बाद आज झारखंड बंद, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा
First Bihar
2 मिनट

JHARKHAND: अग्निपथ स्कीम योजना को लेकर आज यानी रविवार को झारखंड बंद किया गया है। शनिवार को सेना के छात्रों ने बिहार बंद बुलाया था, जिसका कई राजनीतिक दलों ने भी समर्थन किया था। इस दौरान प्रशासन अलर्ट रही, जिसके कारण कोई भारी उपद्रव नहीं हुआ। हालांकि कुछ जगहों पर शनिवार को भी काफी उत्पात मचाया गया, जिसमें जहानाबाद जिला और पटना का मसौढ़ी प्रखंड शामिल है। अन्य जिलों में शांति रही और कोई हिंसक घटना को अंजाम नहीं दिया गया। 


अब रविवार को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है, जिसको लेकर प्रशासन ने प्रमुख जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी है। जिस तरह से बीजेपी ऑफिस में तोड़फोड़ की गई वह बेहद चिंताजनक है। इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर लिया है। वहीं छात्रों का आक्रोश भी चरम पर है।


आपको बता दें कि सेना बहाली में अग्निपथ स्कीम को लेकर पिछले 4 दिनों से लगातार छात्र विरोध कर रहे हैं। उपद्रवियों ने कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया, जिसके कारण 2 दिन से बिहार में ट्रेनों का परिचालन बंद है। अब देखना होगा कि झारखंड में बंद का कितना असर देखने को मिलता है।

टैग्स