ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

अगला स्थापना दिवस नहीं मना पाएगा JDU, सुशील मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा-RJD में विलय तय

PATNA: बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जनता दल यूनाइटेड को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जेडीयू 30 अक्टूबर को अपना 20वाँ और अंत

अगला स्थापना दिवस नहीं मना पाएगा JDU, सुशील मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा-RJD में विलय तय
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जनता दल यूनाइटेड को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जेडीयू 30 अक्टूबर को अपना 20वाँ और अंतिम स्थापना दिवस मना तो लिया लेकिन अगला स्थापना दिवस नहीं मना पाएगी। स्थापना दिवस मनाने से पहले ही पार्टी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राजद में विलय तय है। 


सुशील मोदी ने कहा कि पिछले 13साल में जदयू की ताकत लगातार घटी है। 2010 में पार्टी के 115 विधायक थे। 2015में उनकी सीटें घट कर 75 हुईं और 2020 में 44 पर आ गई। यदि प्रधानमंत्री मोदी ने जदयू के लिए भी वोट न मांगे होते, तो उन्हें इतनी सीट भी नहीं मिलती।


उन्होंने कहा कि जदयू ने अपनी स्थापना के समय जिन ताकतों को अपना और बिहार के विकास का शत्रु माना था, उन्हीं ताकतों से दोस्ती कर पार्टी ने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद से हाथ मिलाने और तेजस्वी यादव को अपना सियासी वारिस घोषित करने के बाद जदयू के अलग अस्तित्व का कोई औचित्य ही नहीं रहा। पार्टी के सांसदों-विधायकों को अपना भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जदयू का राजद में विलय होना एक स्वाभाविक परिणति होगी। 


सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के पास कोई जनाधार नहीं बचा है। लव-कुश और अतिपिछड़ा वोट भाजपा की तरफ आ चुका है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन नीतीश कुमार को नेता नहीं मान रहा। उनका पीएम बनना तो दूर, वे मुख्यमंत्री भी नहीं रह पाएँगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार-अपराध-तुष्टीकरण से समझौता और जनादेश से विश्वासघात कर कोई व्यक्ति बड़ी लकीर नहीं खींच सकता।