1st Bihar Published by: Updated Sep 27, 2019, 12:45:45 PM
- फ़ोटो
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के बोरिंग रोड स्थित ADRI यानी एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट के नये भवन का उद्घाटन किया. आद्री के सिल्वर जुबली पर तैयार किये गये कॉफ़ी टेबल बुक का भी सीएम नीतीश कुमार ने लोकार्पण किया.
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, उद्योग मंत्री श्याम रजक सहित कई मंत्री और नेता मौजूद रहे.
कार्यक्रम में आद्री के संस्थापक शैबाल गुप्ता भी मौजूद रहे. आपको बता दें कि आद्री बिहार सरकार के लिए आर्थिक सर्वे के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्य करता है.