ब्रेकिंग
Bihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशी

अचानक से ट्रेन इंजन में फंस गया शहंशाह , रुकी मिथिला एक्सप्रेस; ढाई घंटे रेल सेवा रही बाधित

JHAJHA : बिहार में 100 km /h की रफ्तार से भागने वाली ट्रेन पर अचानक से ब्रेक लग गया। सबसे रोचक है रफ़्तार पर ब्रेक लगने के पीछे की वजह। यह घटना पटना-हावड़ा मेन लाइन के सिमुलतला के प

अचानक से ट्रेन इंजन में फंस गया शहंशाह , रुकी मिथिला एक्सप्रेस; ढाई घंटे रेल सेवा रही बाधित
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JHAJHA : बिहार में 100 km /h की रफ्तार से भागने वाली ट्रेन पर अचानक से ब्रेक लग गया। सबसे रोचक है रफ़्तार पर ब्रेक लगने के पीछे की वजह। यह घटना पटना-हावड़ा मेन लाइन के सिमुलतला के पास हुई। 


दरअसल, पटना-हावड़ा मेन लाइन पर दो घंटा 40 मिनट तक रेल सेवा अचनाक से बाधित कर दी। झाझा स्टेशन से खुलने के बाद सिमुलतला जंगल पार कर रही मिथिला एक्सप्रेस को अचानक से रोकना पड़ा। इसके पीछे की वजह महज एक उल्लू बताया जा रहा है। झाझा के बाद सीधे जसीडीह में स्टॉपेज होने के कारण ट्रेन पूरी गति में थी। तभी एक शहंशाह नामकउल्लू ट्रेन से टकराया और इंजन के पेंटो में फंस गया। जसिके बाद ड्राइवर को अचानक से ब्रेक लगाना पड़ गया। इस घटना की चर्चा हर तरफ हो रही है।


बताया जा रहा है कि, शहंशाह के ट्रेन से फंसने की वजह से इसे लगभग दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। वहीं, नक्सल प्रभावित सिमुलतला स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होते ही यात्रियों में तरह-तरह की आशंका घर बनाने लगी। ट्रेन के हर डिब्बे में खामोशी छा गई। कुछ समय के बाद एक डिब्बे का आधा दरवाजा धीरे से खुला, ताका-झांकी के बाद कुछ यात्री उतरे।


इधर, इंजन में उल्लू फंसने की बात जानकर यात्रियों को राहत मिली। यात्री इंजन के करीब पहुंचकर फंसे हुए उल्लू को देखने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अंधेरा होने के कारण उल्लू साफ नजर नहीं आ रहा था। बाद में जसीडीह से रेल टेक्नीशियन पहुंचे और बिजली पावर फंसे हुए उल्लू को इंजन के पेंटो से निकालने में जुट गए। लगभग एक घंटे का समय पक्षी को निकालने में लगा।