Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फराह खान की एंट्री से बढ़ा टेंशन, बसीर ने नेहल से तोड़ी दोस्ती Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Road Accident: BPSC परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल Bihar Crime News: पत्नी से अनबन के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Bihar News: बिहार में इस राज्य से जमकर हो रही AK-47 की तस्करी, इन जिलों में सबसे ज्यादा डिमांड
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 06 May 2023 06:05:45 PM IST
- फ़ोटो
NALANDA: नालंदा में शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। शादी के बाद दूल्हन पति के साथ ससुराल जा रही थी तभी अनियंत्रित अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे दूल्हा-दूल्हन की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी फिर छानबीन शुरू की गयी है।
यह दर्दनाक हादसा गिरियक थाना क्षेत्र पुरैनी गांव के पास उस वक्त हुई जब शादी के बाद दूल्हन अपने पति के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। तभी सामने से ओवरलोडेड बालू से लदे ट्रैक्टर ने दूल्हा-दूल्हन की कार जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में नवविवाहित पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूल्हा का बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दोनों मृतकों की पहचान नालंदा के गिरियक सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी और नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के महराना गांव निवासी तुला चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। मृतक श्याम कुमार के घायल बहनोई को विम्स में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों की माने तो शुक्रवार को नवादा जिला से नालंदा में बारात आई थी। शादी के बाद आज शनिवार को कार में सवार होकर दूल्हे के साथ दुल्हन ससुराल जा रही थी। तभी इसी दौरान पुरैनी गांव के समीप अवैध बालू लोड ट्रैक्टर कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। जबकि दूल्हा के बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सतौआ में हर दिन बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन होता है। लोगों ने पुलिस पर भी बालू धंधेबाजों से मिलीभगत का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि अवैध बालू ओवरलोड कर ट्रैक्टर से ले जाया जाता है। ट्रैक्टर की स्पीड काफी तेज रहती है जिसके कारण आए दिन इनकी चपेट में आकर लोग अपनी जान गंवाते हैं और पुलिस बालू के अवैध धंधेबाजों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेती।