ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

आटा कम तौलने के विवाद में हत्या, बुजुर्ग को मिल मालिक ने मार डाला

NAWADA : नवादा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां आटा कम तौलने के विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. जिले के धमाल ओपी इलाके के पड़रिया गांव में आट

आटा कम तौलने के विवाद में हत्या, बुजुर्ग को मिल मालिक ने मार डाला
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां आटा कम तौलने के विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. जिले के धमाल ओपी इलाके के पड़रिया गांव में आटा चक्की मिल के मालिक ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना नवादा जिले के धमौल ओपी क्षेत्र के पड़रिया गांव की है, जहां आटा चक्की मिल मालिक ने एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतक की पहचान पड़रिया गांव के सरयू यादव के रूप में कई गई है.  बताया जा रहा है कि मृतक का पुत्र मिल में गेहूं पिसाने के लिए आया था. गेहूं पिसाई के बाद मिल मालिक द्वारा कम आटा दिया जा रहा था तभी मृतक के पुत्र ने इसका विरोध किया. 


विरोध करने पर मिल मालिक ने उसके साथ मारपीट करने लगा. इस दौरान बीच-बचाव करने आए वृद्ध पिता को संचालक ने लोहे के रॉड से पीट-पीटकर  मार डाला. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता