ब्रेकिंग
‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी

आशिक मिजाज बड़े साहब को महिला पुलिसकर्मी से हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर किया गंदा काम

DESK : पुलिस से जुड़ी हुई एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने एक बार फिर से वर्दी के रुतबे को धूमिल कर दिया. दरअसल एक है प्रोफाइल लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें एक सीनियर पुलिस अफसर क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : पुलिस से जुड़ी हुई एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने एक बार फिर से वर्दी के रुतबे को धूमिल कर दिया. दरअसल एक है प्रोफाइल लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें एक सीनियर पुलिस अफसर को अपनी जूनियर महिला पुलिसकर्मी से प्यार हो गया. उसने महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर 4 साल तक उसका यौन शोषण किया और फिर उसे धोखा देकर उसने किसी दूसरी लड़की के साथ शादी रचा ली. 



घटना नेताजी सुभाषचंद्र बोस सेंट्रल जेल की है. जहां जेल की चहारदीवारी के पीछे परवान चढ़ा इश्क़ अब जगजाहिर हो गया है. इतना ही नहीं, मोहब्बत की ये दास्तां अब थाने की दहलीज पर पहुंच गई है. दरअसल सुभाषचंद्र बोस सेंट्रल जेल में पदस्थ रहे सहायक जेलर प्रशांत चौहान ने साल 2016 में यहां जेल की प्रहरी रही महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसका दैहिक शोषण करता रहा. यह सिलसिला करीब 4 साल तक चलता रहा. इस दौरान सहायक जेलर प्रशांत चौहान का तबादला सिवनी हो गया और महिला प्रहरी का ट्रांसफर नरसिंहपुर कर दिया गया. इस प्रेमी जोड़े के अलग-अलग तबादले होने के बाद महिला प्रहरी ने शादी का दबाव बनाया मगर प्रशांत ने वादा करने के बाद भी दूसरी लड़की से शादी कर ली.



पीड़ित महिला सिपाही ने इसकी शिकायत एसपी अमित सिंह से की और सहायक जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई. जेल में पदस्थापना के दौरान सहायक जेलर और महिला जेल प्रहरी के बीच पनपा प्यार अब मुकदमेबाजी में फंस गया है. बताया जा रहा है कि पारिवारिक मुश्किलों का हवाला देते हुए सहायक जेलर लंबे समय से शादी का वादा करता रहा और जब महिला ने दबाव बनाना शुरू किया तो उसने 15 नवंबर की तारीख शादी के लिए तय की लेकिन इस बीच उसने दूसरी लड़की से सात फेरे लिए. एसपी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है.



टैग्स