1st Bihar Published by: Updated Jun 09, 2020, 7:04:49 AM
- फ़ोटो
PATNA : मंगलवार की सुबह-सवेरे मौसम विभाग में बिहार के 3 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट में पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी जिले में आंधी तूफान की चेतावनी दी गई है। सुबह 7 बजे से अगले 3 घंटे तक के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा अलर्ट में बताया गया है कि मध्यम दर्जे की बारिश के साथ-साथ लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ इन जिलों में तेज हवा चलेगी और बारिश के दौरान कई जगह पर वज्रपात भी हो सकती है।
इसके अलावे मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में पहले ही इस बात की आशंका जताई है कि बिहार में 10 जून से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। 10 जून से मौसम में बदलाव के कारण कई जिलों में धूल भरी तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। 14 जिलों में 10 से लेकर 12 जून तक आंधी तूफान की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मौसम एक बार फिर से बदलेगा।