1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jun 26, 2021, 6:58:46 PM
- फ़ोटो
PATNA: आग की रखवाली कर रहे युवक की ठनका गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बाढ़ अनुमंडल के पचमहला ओपी क्षेत्र के नौरंगा-जलालपुर गांव की है। जहां आसमानी बिजली ने युवक की जान ले ली। मृतक का नाम गौरव कुमार बताया जा रहा है जो आम के बागीचे की रखवाली करता था।
जिस वक्त वह आम की रखवाली कर रहा था उसी वक्त तेज बारिश हो रही थी। बारिश के पानी में भिंगने से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे छिप गया तभी अचानक पेड़ पर ठनका गिरा और वह उसकी चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।