ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

आज से खुल गई इंटरनेशनल फ्लाइट.. नई गाइडलाइंस के साथ 66 एयरलाइंस, 40 से ज्यादा देशों के लिए भरेंगी उड़ान

DESK : कोरोना की वजह से लगभग दो साल से बंद अंतरराष्‍ट्रीय विमान अब खुल गये हैं. कोरोना की वजह से कई देशों की यात्राओं पर रोक लगा दी गई थी. अब 40 देशों से छह भारतीय और 60

आज से खुल गई इंटरनेशनल फ्लाइट.. नई गाइडलाइंस के साथ 66 एयरलाइंस, 40 से ज्यादा देशों के लिए भरेंगी उड़ान
First Bihar
2 मिनट

DESK : कोरोना की वजह से लगभग दो साल से बंद अंतरराष्‍ट्रीय विमान अब खुल गये हैं. कोरोना की वजह से कई देशों की यात्राओं पर रोक लगा दी गई थी. अब  40 देशों से छह भारतीय और 60 विदेशी एयरलाइंस की उड़ानें रविवार (27 मार्च) से शुरू हो रही हैं. फिलहाल जिन देशों से एयरलाइंस सेवाओं को मंजूरी दी गई है, उनमें चीन का नाम नहीं है.


दो साल के लंबे इंतजार के बाद आसमान को विदेशी उड़ानों के लिए खोला गया है. कुछ कोरोना गाइडलाइन्स के साथ अब आप जब चाहे विदेश यात्रायें कर सकते हैं. कोरोना नियमों का पालन जारी रहेगा. हालांकि इसमें बहुत सारे छूट भी मिले हैं. क्रू मैंबर्स को अब पीपीई किट नहीं पहननी होगी. लेकिन विमान के अंदर और एयरपोर्ट पर मास्क पहनना जरूरी होगा. 


अभी हर सप्‍ताह 3,249 उड़ानें भरी जाएंगी. कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 19 मार्च, 2020 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था. आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से पहले भारत से सालाना करीब 2 करोड़ 20 लाख यात्री अन्य देशों की यात्रा किया करते थे. इस दौरान विदेशों से 1 करोड़ 85 लाख यात्री आते थे.