ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

आज से बदल गई ये 4 चीजें, सीधा आपके जेब पर होगा इसका असर

DESK : कोरोना काल में सरकार ने देश की इकोनोमी को सुधरने के लिए बैंकिंग व्यस्था में कई बदलाव की घोषणा की है. इनमें से कई बदलाव आज से लागू हो गए. इन बदलाव का आप की जेब पर सीधा असर पड़

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : कोरोना काल में सरकार ने देश की इकोनोमी को सुधरने के लिए बैंकिंग व्यस्था में कई बदलाव की घोषणा की है. इनमें से कई बदलाव आज से लागू हो गए. इन बदलाव का आप की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है. SBI अपने लाखों खाताधारकों के ऊपर से ईएमआई (EMI) का बोझ कम करने वाला है. वहीं एक प्राइवेट बैंक में पैसा जमा करने वालों को ज्यादा ब्याज का फायदा मिलेगा. आइये जानते हैं  आज से क्या प्रमुख बदलाव होने वाले हैं:-


EMI का बोझ होगा कम
SBI ने मॉजिर्नल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 0.25 फीसदी की कटौती की है. इसके बाद एक साल का MCLR घटकर 7 फीसदी हो गया है. नई दरें आज से लागू होंगी. SBI द्वारा ब्याज दरों में कटौती का सीधा फायदा लोन लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा. उन्हें अब कम EMI भरना पड़ेगा. अगर किसी ग्राहक ने SBI से 30 साल के लिए 25 लाख रुपये का लोन लिया है तो MCLR में कटौती से प्रति महीने 421 रुपये कम EMI देनी होगी.


बचत खाते में जमा पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
डिपॉजिटर को आकर्षित करने के लिए Equitas Small Finance Bank ने मंगलवार से बचत खाते पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की है. Equitas Small Finance Bank ने 1 लाख रुपए से 5 करोड़ रुपए तक डिपॉजिट्स पर ब्याज दर 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी सालाना कर दिया है. नई दरें आज से लागू होगी.


शराब पर से कोरोना टैक्स हटा, वैट बढ़कर 25% हुआ
कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली में शराब पर लगाया गया 70 फीसदी स्पेशल कोरोना टैक्स आज से हट जाएगा. लेकिन वैट 20% से बढ़ाकर 25% कर दिया गया है. नई दरें आज से प्रभावी होंगी. शराब आज से सस्ती होगी लेकिन कोरोना से पहले के दिनों की तुलना में थोड़ी महंगी रहेगी.

चीनी सामानों का बहिष्कार
चीनी सामानों के बहिष्कार का दौर फिर से शुरू हो गया है. इस को लेकर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने आज से एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है. इस के तहत 7 करोड़ से भी ज्यादा छोटे खुदरा व्यापारी विदेशी उत्पादों का मौजूदा स्टॉक खत्म होने के बाद नया इम्पोर्ट नहीं करेंगे. CAIT ने चीन द्वारा उत्पादित 3000 सामान की लिस्ट तैयार की है जिसमें साबुन, टूस्थपेस्ट, होम एप्लायंस, खिलौने आदि शामिल हैं. CAIT ने अपने बयां में कहा है कि “हमारा लक्ष्य दिसंबर 2021 तक चीनी सामानों के आयात में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए की कमी लाना है.” चीनी उत्पादों की बहिस्कार से भारतीय सामानों की कीमतों पर असर पड़ेगा.