ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इन 46 प्रखंडों में खुलेंगे नए प्रदूषण जांच केंद्र, बिहार सरकार दे रही इतनी सब्सिडी Bihar News: बिहार के इन 46 प्रखंडों में खुलेंगे नए प्रदूषण जांच केंद्र, बिहार सरकार दे रही इतनी सब्सिडी Bihar Police News: बिहार के इस जिले के 24 थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती, SSP के आदेश पर बड़ा फेरबदल Bihar Police News: बिहार के इस जिले के 24 थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती, SSP के आदेश पर बड़ा फेरबदल Vaishali-Encounter: मारा गया कुख्यात अपराधी, पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुआ ढेर--एसटीएफ का एक जवान घायल Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, डायल 112 के जवानों ने भागकर बचाई जान; 18 लोगों पर केस दर्ज बिहार में जीविका योजना से बदली महिलाओं की जिंदगी, 57 हजार करोड़ का मिला ऋण Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से अबतक 33 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आज नहीं होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, सामने आई ये बड़ी वजह

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 14 Mar 2024 10:19:35 AM IST

आज नहीं होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, सामने आई ये बड़ी वजह

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में एनडीए सरकार का आज यानी गुरुवार को कैबिनेट का विस्तार होने वाला था। लेकिन अब कैबिनेट विस्तार टल गया है। ताजा जानकारी के अनुसार अब नीतीश कैबिनट का विस्तार कल शाम तक होगा। इसके पीछे की वजह भाजपा आलाकमान के तरफ से अभी तक मंत्रियों की लिस्ट पर फाइनल मुहर नहीं लगना बताया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार कल शाम तक ही सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी से लिस्ट मांगी थी, लेकिन अबतक बीजेपी की ओर से मंत्रियों को सूची नहीं आई है। जिसके कारण आज के बदले कल मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार को काफी गहमागहमी रही। बैठकों का दौर जारी रहा और संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग में घटक दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।


लेकिन, आलाकमान के पास नाम नहीं आने पर शुक्रवार को शपथ ग्रहण होगा। अभी मंत्रिमंडल में शामिल 9 मंत्रियों के पास विभाग का अधिक बोझ है। जिसे देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला लिया गया है। कैबिनेट विस्तार में इस बात की चर्चा तेज है कि शाहनवाज हुसैन मंत्री नहीं बनेंगे। क्योंकि संजय झा राज्यसभा चले गये हैं वही शाहनवाज अब विधान पार्षद नहीं हैं। इसलिए उन्हें मंत्री नहीं बनाया जाएगा। वही नितिन नवीन, मंगल पांडेय को भाजपा के तरफ से मंत्री बनाया जा सकता है। 


उधर, भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी इस बार भी मंत्रियों का फॉर्मूला 2020 के आधार पर ही तय किया है। उस समय भाजपा कोटे के 16, जदयू से 12, हम से एक, वीआईपी से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री थे। अभी सरकार में सीएम सहित नौ मंत्री हैं। इसमें जदयू से चार, भाजपा से तीन, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री हैं। चर्चा के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार के बावजूद आठ-दस पद खाली रह सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ और विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा।