1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 06, 2019, 4:33:57 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से जहां एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की. इस घटना में महिला की हालत गंभीर बतायी जा रही है. फिलहाल उसकी हालत को देख उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता प्राइमरी स्कूल की टीचर है और तुरकौलिया में तैनात है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और टीचर के जहर खाने के कारणों की जांच कर रही है. मोतिहारी से अवनीश राज की रिपोर्ट