मोतिहारी : गंडक नदी में पलटी नाव, नाविक की मौत

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 16, 2019, 4:44:57 PM

मोतिहारी : गंडक नदी में पलटी नाव, नाविक की मौत

- फ़ोटो

MOTIHARI : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां गंडक नदी में एक नाव पलट गई है. इस हादसे में नाविक की मौत की सूचना मिल रही है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है. पूरी घटना जिले के मलाही थाना की है. जहां गंडक नदी के बड़हरवा घाट पर एक नाव डूब गई. इस घटना में नाविक की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक नाविक गंडक नदी पार कर पशु के लिए चारा लाने जा रहा था लेकिन नदी के बीच नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. नदी के तेज बहाव में नाव लापता हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू कर दी है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट