ब्रेकिंग
एक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...एक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...

9 फरवरी को होगा बार काउंसिल के चुनाव, 10 जनवरी से होगा उम्मीदवारों का नामांकन

PATNA : बिहार राज्य बार काउंसिल का चुनाव आगामी 9 फरवरी को होगा। काउंसिल के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 9 फरवरी को मतदान की तारीख रखी गई है। मौजूदा अध्यक्ष ललित किशोर और उपाध्

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार राज्य बार काउंसिल का चुनाव आगामी 9 फरवरी को होगा। काउंसिल के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 9 फरवरी को मतदान की तारीख रखी गई है। मौजूदा अध्यक्ष ललित किशोर और उपाध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद यादव की जगह अब नए साल में बार काउंसिल के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाएंगे।

काउंसिल के सचिव अशोक कुमार के मुताबिक आगामी 10 जनवरी से उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा जो 14 जनवरी तक लिया जाएगा। 16 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 22 जनवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 9 फरवरी को मतदान का दिन रखा गया है।

अगर सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए उम्मीदवार तय कर लिए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में मतदान नहीं होगा। आपको बता दें कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बिहार राज्य बार काउंसिल के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव कराए गए थे। काउंसिल चुनाव को लेकर अभी से ही उम्मीदवारों के ऊपर सर्वसम्मति बनाने के प्रयास तेज हो गए हैं।



टैग्स