ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

40 फीट गहरे कुएं में गिरने से बाप-बेटा समेत तीन की मौत, पंप निकालते समय हुआ हादसा

DESK : कुएं के अंदर लगे डीजल पंप बंद करने के दौरान बाप-बेटे और भतीजे की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना झारखण्ड के लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के पाल्ही गांव की बताई जा रही

40 फीट गहरे कुएं में गिरने से बाप-बेटा समेत तीन की मौत, पंप निकालते समय हुआ हादसा
First Bihar
2 मिनट

DESK : कुएं के अंदर लगे डीजल पंप बंद करने के दौरान बाप-बेटे और भतीजे की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना झारखण्ड के लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के पाल्ही गांव की बताई जा रही है. हादसे की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो आसपास के इलाके में हडकंप मच गया. काफी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला जा सका. लोगों ने आनन-फानन में तीनों को बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि करीब 40 फीट गहरे कुएं में पानी नीचे होने के कारण पंप को कुएं के अंदर लटका कर चलाया जा रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि सीमोन टोप्पो ने दो घंटे तक मशीन चलाकर सब्जी का पटवन किया. पटवन ख़त्म होने के वे मशीन बंद करने रस्सी के सहारे नीचे उतरे. उन्होंने बेटे आशीष को भी सेक्शन पाइप पकड़ने के लिए नीचे उतरने को कहा. पर जैसे ही दोनों पंप के पास पहुंचे बेहोशी छाने लगी. दोनों ही पानी में गिर पड़े. सीमोन का छोटा बेटा ऊपर से यह देख रहा था. उसने दौड़कर अपने चचेरे भाई अनूप को यह खबर दी. 


अनूप दो रस्सी लेकर कुएं में उतरा, उसने एक रस्सी आशीष को बांध भी दी. पर न तो सीमोन को रस्सी बांध सका न खुद को ही रस्सी से बांध कर बचा सका. गैस की वजह से वह भी पानी में गिर गया. इधर गांव वालों को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तो सभी दौड़कर कुएं के पास पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला जा सका. फिर तीनों को बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर जैसे ही पूरे इलाके में फैली तो कोहराम मच गया.