ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

3 सगी बहनों से सरपंच ने किया छेड़खानी, लड़की ने विरोध किया तो काट डाली नाक

SUPAUL: सुपौल में एक दबंग सरपंच की करतूत सामने आई है। जहां 3 सगी बहनों के साथ छेड़खानी कर रहे सरपंच का जब विरोध किया तब उसने धारदार हथियार से हमला कर एक लड़की की नाक काट डाली। घटना

3 सगी बहनों से सरपंच ने किया छेड़खानी, लड़की ने विरोध किया तो काट डाली नाक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक दबंग सरपंच की करतूत सामने आई है। जहां 3 सगी बहनों के साथ छेड़खानी कर रहे सरपंच का जब विरोध किया तब उसने धारदार हथियार से हमला कर एक लड़की की नाक काट डाली। घटना के बाद वह सीधे थाने पर पहुंच गया और उल्टे पीड़ित परिवार के खिलाफ ही थाने में आवेदन दे दिया।


सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के लौढ पंचायत के सरपंच मो. मुस्तकीन की दबंगई सामने आयी है। अपने ही गांव के परिवार की छोटी बच्ची के कैरेक्टर पर सवाल उठाया जिसका विरोध जब परिवारवालों ने किया तब सरपंच ने घर में घुसकर तीन सगी बहनों के साथ छेड़खानी करने लगा। जब तीनों बहनों ने इसका विरोध किया तब सरपंच तीनों को मारने लगा और धारदार हथियार से हमला कर एक बच्ची का नाक काट दिया। 


जिसके बाद दबंग सरपंच खुद थाने पहुंच गया और उल्टे पीड़ित परिवार के खिलाफ ही थाने में शिकायत कर दी। पीड़ित परिवार पर चुनावी रंजीश में मारपीट करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पीड़ित तीनों बहनें भी थाने पहुंच गयी और पुलिस को अपनी आपबीती सुनायी। पीड़ित परिवार के सदस्य मो. मुर्तूजा ने बताया कि लौढ गांव के सरपंच मो. मुस्तकीन ने उनकी छोटी बेटी पर गलत आरोप लगाया था। 


जिसका विरोध जब उसकी दो बहनों ने किया तब दबंग सरपंच मो.मुस्तकीन ने अपने भाईयों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान पीड़िता का आरोप है कि सरपंच ने उन लोगों के साथ छेड़खानी भी की है और बाद में धारदार हथियार से हमला कर उसका नाक काट दिया। 


पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया जहां उसकी स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण चिकित्सक ने उसे हाइयर सेंटर ले जाने की सलाह दी है। जिसके बाद परिजन लड़की को हायर सेंटर ले जाने की तैयारी में जुटे है।वही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता