अजय सिंह की योजना से पकड़ी पंचायत से 150 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को रवाना EOU की बड़ी कार्रवाई: आधार फर्जीवाड़े मामले में मधेपुरा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार क्या बिहार का मखाना भी होगा जीएसटी फ्री? डॉ. राम प्रकाश ने उठाया सवाल MUNGER: अपने पैतृक गांव तारापुर पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, 17620.90 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास Bihar Crime News: हत्या या आत्महत्या? बिहार में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जताई यह आशंका Bihar Crime News: हत्या या आत्महत्या? बिहार में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जताई यह आशंका Bihar News: बिहार के विकास दर में ऐतिहासिक छलांग, सम्राट चौधरी बोले- 10 लाख करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही GDP Bihar News: बिहार के विकास दर में ऐतिहासिक छलांग, सम्राट चौधरी बोले- 10 लाख करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही GDP Nepal Protest: बिहार बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग, चेकपोस्ट पर आगजनी; अलर्ट पर पुलिस और SSB Nepal Protest: बिहार बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग, चेकपोस्ट पर आगजनी; अलर्ट पर पुलिस और SSB
1st Bihar Published by: SANT SAROJ Updated Thu, 20 Jul 2023 05:31:51 PM IST
- फ़ोटो
SUPAUL: घर का चिराग तीन दिन से लापता है और परिजन परेशान हैं। परिजनों ने 21 वर्षीय युवक को हर जगह खोजा लेकिन उसका कही अता-पता नहीं चल सका। परिजन अपहरण के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बड़े नेता के दबाव में पुलिस काम कर रही है। पुलिस आरोपियों को बचाना चाहती है। यही कारण है कि अभी तक ना तो गायब युवक का पता पुलिस लगा पाई है और ना ही आरोपी को पकड़ पा रही है।
सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिरजावा वार्ड नम्बर 12 की यह घटना है जहां तीन दिनों से 21 वर्षीय युवक लापता हैं। लापता युवक का अपहरण के बाद हत्या किये जाने की आशंका परिजन जता रहे हैं। लापता युवक 21 वर्षीय प्रिंस के पिता सुभाष यादव ने बताया कि बीते मंगलवार 18 जुलाई 2023 की सुबह वह अपनी मां से बाइक की चाबी लेकर यह बोलकर निकला था कि वह नहर पर जा रहा है। लेकिन उसकेबाद वह घर नहीं लौटा। जब सुबह के आठ बज गये तो घरवाले उसे खोजने लगे। प्रिंस के मोबाइल पर फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। जिसके बाद परिजन घबरा गये और फिर उसकी खोजबीन में लग गये।
परिजन नहर पर उसे ढूंढने गए तो वहां भी वो नहीं मिला। परिजनों को यह लगने लगा था कि प्रिंस को अगवा कर लिया गया है। परिजनों ने बताया कि प्रिंस पास के गांव की एक लड़की से प्यार करता था। दोनों एक दूसरे से चोरी-छिपे बात करते थे। प्रिंस के परिवार वालों को इस बात की जानकारी एक महीने पहले ही हुई थी। पिछले तीन से अब वो गायब है। प्रिंस के पिता ने बताया कि पुलिस को इस बात की सूचना दी गई लेकिन पुलिस क्या कर रही है यह किसी को पता नहीं। हमें लगता है कि किसी ने मेरे बेटे का मर्डर कर दिया है और शव को कही छिपा दिया है। यही कारण है कि प्रिंस बेटे का सुराग अभी तक नहीं मिल रहा है। पिता ने बताया कि उनका किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है। प्रिंस के परिजनों ने किसी बड़े नेता के दबाव में काम करने का आरोप पुलिस पर लगाया है।
लापता युवक प्रिंस कुमार के पिता सुभाष यादव एवं परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि हमलोगों को जिन-जिन आदमी पर शक था उसका एफआईआर में नाम दिए हैं एक पूर्व मुखिया जटहू यादव और उनके बेटे दिनेश यादव सहित पांच आरोपियों का नाम दिए हैं। यह पांचों मिलकर मेरे बेटे की हत्या की हैं। जैसा हमको पता चला है लेकिन पुलिस अभी तक छानबीन कर रही है। किसी बड़े नेता के दबाव में आकर आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। प्रिंस के लापता हुए 3 दिन हो गये लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की अनसुनी कर रही है।
प्रिंस के पिता ने कहा कि मेरा बेटा जिंदा है या नहीं इसका पता अब तक नहीं चल पाया है।हमलोगों का पुलिस पर से भरोसा उठ गया है। हमलोगों को लगता है पुलिस आरोपी से मिली हुई है। परिजनों का यह भी आरोप है कि एफआईआर होने के बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 3 दिनों से प्रिंस लापता है। ना तो प्रिंस का पता पुलिस लगा सकी है और ना ही बाइक और मोबाइल का ही पता चल पाया है। मामले पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है नामजद आरोपियों और संदिग्धों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।