ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

27 सितंबर को भारत बंद : बिहार में महागठबंधन भी बंद कराने सड़क पर उतरेगा

PATNA : 27 सितंबर को भारत बंद है। किसान आंदोलन के समर्थन और नए कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का एलान किया गया है। बिहार में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है क्

27 सितंबर को भारत बंद : बिहार में महागठबंधन भी बंद कराने सड़क पर उतरेगा
Editor
2 मिनट

PATNA : 27 सितंबर को भारत बंद है। किसान आंदोलन के समर्थन और नए कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का एलान किया गया है। बिहार में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है क्योंकि महागठबंधन में इस बंद को सक्रिय तरीके से अपना समर्थन देने का एलान किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इस ऐलान के बाद कि भारत बंद का महागठबंधन सक्रिय समर्थन करेगा। यह तय माना जा रहा है कि बिहार में बंद का असर देखने को मिलेगा। 


शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर महागठबंधन की बैठक हुई। इस बैठक में महागठबंधन ने 27 सितम्बर को होने वाले भारत बंद का सक्रिय समर्थन करने का फैसला किया। नेताओं ने कहा कि महागठबंधन मजबूती के साथ अन्नदाताओं के साथ है। बैठक में शामिल राजद, कांग्रेस, माले, सीपीआई और सीपीएम नेताओं ने एनडीए सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया। 


महागठबंधन ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहुत भारत बंद में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं समर्थन देने का फैसला किया है। बैठक में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा कांग्रेस के मदन मोहन झा और अजीत शर्मा, वाम दलों से धीरेन्द्र झा, केडी यादव, रामनरेश पांडेय और अरुण मिश्रा मौजूद थे। तेजस्वी के इस फैसले का मतलब यह हुआ कि आरजेडी के कार्यकर्ता 27 सितंबर को भारत बंद के दौरान सड़क पर नजर आएंगे।