ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sarla Maheshwari Passed Away: दूरदर्शन की वरिष्ठ समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमामयी प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध माहेश्वरी ने 1976 से 2005 तक दूरदर्शन में सेवाएं दीं .

Sarla Maheshwari Passed Away
नहीं रहीं सरला माहेश्वरी
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Sarla Maheshwari Passed Away: दूरदर्शन की जानी-मानी न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने भारतीय टेलीविजन पत्रकारिता में लगभग तीन दशकों तक अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखी।


सरला माहेश्वरी अपनी शांत और गरिमामयी प्रस्तुति, सटीक उच्चारण तथा सौम्य आवाज के लिए जानी जाती थीं। उनकी स्क्रीन उपस्थिति और प्रभावशाली समाचार वाचन शैली ने दर्शकों के बीच उन्हें विशेष स्थान दिलाया।


दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से उनके निधन की जानकारी साझा की। पोस्ट में कहा गया, “दूरदर्शन परिवार की ओर से श्रीमती सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया।”


सरला माहेश्वरी 1980 और 1990 के दशक में टीवी समाचार जगत का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने वर्ष 1976 से 2005 तक दूरदर्शन में न्यूज एंकर के रूप में सेवाएं दीं। उस समय दूरदर्शन पर प्रसारण सीमित घंटों के लिए होता था, लेकिन उनकी प्रस्तुति ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के बाद दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने टेलीविजन समाचारों को श्वेत-श्याम प्रसारण से रंगीन युग में प्रवेश करते देखा। सरला माहेश्वरी के निधन से भारतीय प्रसारण जगत में शोक की लहर है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता