ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में पीछे दिखे दो युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पटना के फुलवारीशरीफ स्थित कोचिंग की छत से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। CCTV फुटेज में छात्रा के पीछे दो युवक दिखे हैं, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
हत्या या आत्महत्या?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं था की एक और मामला पटना में सामने आ गया है। इस वक्त की बड़ी खबर पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां कोचिंग की छत से 12वी की एक छात्रा के गिरने से मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। घटना पटना एम्स गोलंबर के पास स्थित हरी नगर कॉलोनी की है।


 जहां कोचिंग में यह घटना हुई। लड़की के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रह ही। कोचिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में लगी है। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा सीढियों से जाते दिख रही है। उसके पीछे दो लड़के भी नजर आ रहे हैं। जिसके कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। 


पुलिस ने कोचिंग के स्टाफ और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि जहां पर यह कोचिंग जहां स्थित है वहां आम लोगों की आवाजाही नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। वही पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मामला हत्या है या फिर आत्महत्या यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। 


छात्रा की पहचान फुलवारीशरीफ निवासी 17 वर्षीया पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बेटी सुबह 8 बजे कोचिंग के लिए निकली थी। एक घंटा बाद पता चला कि उसकी मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद बेटी की हत्या की गयी है। उसे कोचिंग के चौथे तत्ले से धक्का देकर हत्या की गयी है। सूचना मिलने के बाद जब वो कोचिंग पहुंचे तो देखा कि पिंकी की लाश सड़क पर लाश पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसका चप्पल भी वही मिला है। परिजन रेप के बाद हत्या किये जाने की बात कर रहे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में पीछे दिखे दो युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकापटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में पीछे दिखे दो युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकापटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में पीछे दिखे दो युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकापटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में पीछे दिखे दो युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका