ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षण

Bihar Politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर क्यों गरम हो गए गिरिराज सिंह? झूठा से लेकर लूच्चा तक कह दिया

Bihar Politics: कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें किसानों का नकली हितैषी और भारत की छवि धूमिल करने वाला बताया। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को खेती और पशुपालन की समझ नहीं है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: नरेंद्र मोदी सरकार में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता ने राहुल गांधी के लिए “झूठा” और “लूच्चा” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन पर किसानों के नकली हितैषी होने का आरोप लगाया।


गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी गेहूं और जौ के पौधे या गाय के बछड़े और बछिया को भी पहचान नहीं पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता विदेशों में भारत की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं और उनका फाइल खुलने वाला है।


दिल्ली में एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी मोदी सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसा झूठा नेता नहीं देखा। वे कितनी बार और कितना झूठ बोलते हैं, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। मेरे साथ खेत में चलकर वे गेहूं और जौ के पौधों में अंतर बता दें। वे गाय के बछड़े और बछिया को पहचान पाएंगे कि कौन किस लिंग का है। ऐसे नेता किसानों के बारे में बात कर रहे हैं।


मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के पूरे खानदान ने किसानों को धोखा दिया है और वे किसानों के हित की रक्षा कैसे कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि किसानों के हित की रक्षा सिर्फ मोदी सरकार ही कर सकती है।


गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी देश में भ्रम फैला रहे हैं और गृह युद्ध की आशंका पैदा कर रहे हैं। उन्होंने यह दावा किया कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता जताई है। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी को खती-किसानी की ABCD भी पता नहीं है। अब इनका भी फाइल खुलने वाला है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता