ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली, अब 3 मामलों पर कल होगी सुनवाई

पटना सिविल कोर्ट में बम की अफवाह और एक वकील के निधन के कारण पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी। तीन मामलों में अब शुक्रवार 13 फरवरी को बेल पर बहस होगी।

बिहार न्यूज
पप्पू यादव भेजे गये बेऊर जेल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA:पटना सिविल कोर्ट में बम की अफवाह के बाद कामकाज अचानक ठप हो गया लेकिन 12 बजे फिर कोर्ट को खोला गया। जिसके बाद आनन-फानन में  पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के बेऊर जेल से पटना व्यवहार न्यायालय पेशी के लिए लाया गया। लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि एक वकील की मृत्यु हो गयी इसलिए कोई वकील साहब बहस नहीं करेंगे। जिसके बाद फिर पप्पू यादव को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट से बेऊर जेल ले जाया गया। इस कारण बेल के मुद्दे पर कोर्ट में बहस नहीं हो सकी। इस बात की जानकारी पप्पू यादव के वकील ने दी। 


पप्पू यादव के वकील ने बताया कि पहले 31 साल पुराना मामला जो गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ था, उसमें पहले ही जमानत मिल चुकी है। आज सरकारी कामकाज में बाधा डालने का केस जो पटना के बुद्धा कॉलोनी में पुलिस ने दर्ज कराया था। उसी केस में बेल को लेकर आज सुनवाई होनी थी लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि दो और केस सटा दिया गया है। कोर्ट में दो केस में कस्टडी दिखाया गया है, एक कोतवाली थाना कांड संख्या 289/17 और 2019 में आंदोलन के दौरान जो केस हो जाता है। उसी केस में आज कस्टडी पप्पू यादव का दिखा दिया। इसका मतलब यह है कि दो केस और इनको सटा दिया गया। 


अब तीन नये केस में कल शुक्रवार 13 फरवरी को बेल की बातें होगी। पप्पू यादव के वकील ने बताया कि जज साहब को हर केस के बारे में बताया जाएगा। आज केवल कस्टडी का प्रोसेस था। आज बेल के मुद्दे पर बहस हो सकता था लेकिन बम की अफवाह की वजह से अफरा-तफरी का माहौल कोर्ट परिसर में बना रहा। 12 बजे के बाद जब कोर्ट को खोला गया तब आनन फानन में पप्पू यादव को बेऊर जेल से पटना सिविल कोर्ट लाया गया। लाने के बाद कस्टडी जब हो गयी तब एक वकील साहब की मृत्यु हो गयी इसलिए आज कोई वकील साहब बहस नहीं करेंगे। यदि बम की खबर की अफवाह नहीं उड़ी होती तो केस पर बहस पूरी होती और जमानत भी मिल जाता। अब तीन मामलों पर बहस कल शुक्रवार को होगी। पप्पू यादव के वकील ने बताया कि बेल के लिए न्यायपालिक पर उन्हें पूरा भरोसा है। 


गौरतलब है कि 10 फरवरी को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में जमानत दी गयी थी। मंगलवार को MP-MLA कोर्ट ने उन्हें राहत दी थी। वे पिछले 5 दिनों से बेऊर जेल में बंद हैं। एक केस में जमानत मिली तो दूसरे केस में रिमांड पर भेजा गया था। जब मंगलवार को पप्पू यादव जेल से कोर्ट पहुंचे थे तब इस दौरान वे व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए थे। 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को कोर्ट से जमानत मिली लेकिन 279/17 कोतवाली में प्रोडक्शन और बुद्धा कॉलोनी मामले में पप्पू यादव को रिमांड पर लिया गया। जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 2017 का यह मामला था, जिसमें प्रोडक्शन मिला था। पप्पू यादव की जिस दिन गिरफ्तारी हुई थी, उस दिन उनके समर्थकों ने विरोध किया था। जिसे लेकर बुद्धा कॉलोनी थाने में मामला दर्ज हुआ था। जिसमें सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप पप्पू यादव पर लगा था।


सोमवार को उनके वकील जमानत याचिका दाखिल करने वाले थे, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सभी न्यायिक कार्य रोक दिए गए। सुरक्षा कारणों से कोर्ट को बंद करना पड़ा, जिससे पप्पू यादव की बेल समेत अन्य मामलों की सुनवाई टल गई थी। मंगलवार को MP-MLA कोर्ट (ACJM-1) में 31 साल पहले के मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद पप्पू यादव को जमानत दी गयी। अब तीन मामलों में जमानत मिलने के बाद पप्पू यादव जेल से बाहर आएंगे। इस पर सुनवाई कल शुक्रवार 13 फरवरी को होगी। 

पटना से सूरज कुमार की रिपोर्ट

टैग्स