ब्रेकिंग
रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा

24 अगस्त से होनी थी APO की मुख्य परीक्षा, BPSC ने किया स्थगित

PATNA: सहायक अभियोजन पदाधिकारी यानी APO की मुख्य परीक्षा को बीपीएससी ने स्थगित कर दिया है। 24 अगस्त से 27 अगस्त तक पटना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित थी। जि

24 अगस्त से होनी थी APO की मुख्य परीक्षा, BPSC ने किया स्थगित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सहायक अभियोजन पदाधिकारी यानी APO की मुख्य परीक्षा को बीपीएससी ने स्थगित कर दिया है। 24 अगस्त से 27 अगस्त तक पटना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। इसकी जानकारी बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव सह परीक्षा नियंत्रक ने दी है। 


बिहार में बाढ़ की विभिषिका को देखते हुए एआईएसएफ ने इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग की थी। वही सांसद चिराग पासवान ने भी यह मांग सरकार के समक्ष रखी थी। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीपीएससी के अध्यक्ष को पत्र भेजा था। 


चिराग पासवान ने राज्य के ही आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि बिहार के 15 जिलों में बाढ़ आ चुकी है। इन जिलों के 93 ब्लॉक के 694 पंचायत पूर्ण रूप से बाढ़ की चपेट में हैं। इस वजह से APO का एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वो काफी दिक्कतों का सामना कर भी रहे हैं। 


चिराग ने कहा कि सवाल नौजवानों के भविष्य का है। इसलिए तय समय पर एग्जाम लेने के बारे में सोचना चाहिए। इसे बाढ़ की समस्या खत्म होने के बाद लेना चाहिए। तत्काल इसे कैंसिल कर देना चाहिए। जिसके बाद आयोग ने इस परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से फिलहाल स्थगित कर दिया है। 


बीपीएससी सहायक अभियोजन पदाधिकारी के कुल 553 पदों के लिए परीक्षा ले रहा है। 7 फरवरी 2021 को APO की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 3 हजार 995 अभ्यर्थी सफल हुए थे। अब मुख्य लिखित परीक्षा 24 से 27 अगस्त तक होनी थी जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 




टैग्स