ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

23 जनवरी को झारखंड में सार्वजनिक छुट्टी घोषित, सीएम ने इस वजह से की घोषणा

RANCHI: झारखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है. लोगों को एक और दिन छुट्टी मिलेगी. 23 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की है. इसकी जानक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है. लोगों को एक और दिन छुट्टी मिलेगी. 23 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की है. इसकी जानकारी खुद उन्होंने दी है.  

23 जनवरी को झारखंड में सार्वजनिक छुट्टी घोषित, सीएम ने इस वजह से की घोषणा

हेमंत ने किया ट्वीट

हेमंत सोरेन ने इसको लेकर ट्वीट किया कि ‘’23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश दिया है. झारखंड नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कर्मभूमि भी रही है. भारत को आजादी दिलाने में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है. हम सबों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. युवाओं को नेताजी के पद चिन्हों पर चलकर राज्य और देश सेवा में अपना योगदान करना चाहिए.''

23 जनवरी को झारखंड में सार्वजनिक छुट्टी घोषित, सीएम ने इस वजह से की घोषणा

झारखंड से जुड़ी कई यादें

बताया जाता है कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारियों का धनबाद आना-जाना लगा रहता था. उनमें से एक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भी थे. जब गोमो से गुम होने के बाद नेताजी धनबाद के झरिया पहुंचे, तो अंग्रेज सिपाही उनका पीछा करते हुए यहां भी पहुंच गए. लेकिन यहां भी नेताजी ने अंग्रेजों को चकमा दे दिया और बचकर भाग निकले. इस घटना की याद में रेलवे स्टेशन का नाम ‘’भागा’’ रखा गया. बताया जाता है कि स्वतंत्रता संग्राम में मदद पहुंचाने वाले धनबाद के कई मजदूर नेता भी थे. देश में ट्रेड यूनियनों की शुरुआत भी झरिया में हुई थी. यह शुरूआत किसी ओर नहीं बल्कि सुभाष चंद्र बोस ने की थी.