ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

2 दिनों से गायब पेंटर बहन के घर से बरामद, पार्टी से एडवांस लेकर हो गया था फरार, पिता ने थाने में दर्ज करायी थी रिपोर्ट

JAMUI: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलबरिया गांव में दो दिन से लापता पेंटर को मलयपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को बरहट थाना क्षेत्र में उसकी बहन के घर से बरामद किया है। पेंटर

2 दिनों से गायब पेंटर बहन के घर से बरामद, पार्टी से एडवांस लेकर हो गया था फरार, पिता ने थाने में दर्ज करायी थी रिपोर्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलबरिया गांव में दो दिन से लापता पेंटर को मलयपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को बरहट थाना क्षेत्र में उसकी बहन के घर से बरामद किया है। पेंटर की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलबरिया गांव निवासी नरेश मांझी के पुत्र  राकेश मांझी के रूप में की गई है।


2 दिन से गायब पेंटर राकेश मांझी ने बताया कि उसने मलयपुर गांव के एक व्यक्ति से घर रंग-रोगन के लिए कुछ पैसे एडवांस लिया था। पैसे एडवांस लेने के बाद वह उनके घर काम करने नहीं  गया। डर के कारण वो अपनी बहन के घर बरहट भाग गया। इधर पेंटर के पिता  ने मलयपुर थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। 


मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार के आदेश पर प्रभारी थानाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह और एसआई रामानुज सिंह ने मामले की छानबीन शुरू की। राकेश को खोजते-खोजते उसकी बहन के घर पहुंच गये जहां से उसे बरामद किया गया। मामले में मलयपुर थानाध्यक्ष  विकास कुमार ने बताया कि एक पेंटर के पिता ने अपने बेटे के गायब होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गायब पेंटर को उसकी बहन के घर से बरामद कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

टैग्स