Hindi News / news / सीवान में गिरा दो मंजिला मकान, एक महिला और मवेशी की मौत

सीवान में गिरा दो मंजिला मकान, एक महिला और मवेशी की मौत

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 14, 2019, 11:20:30 AM

सीवान में गिरा दो मंजिला मकान, एक महिला और मवेशी की मौत

- फ़ोटो

SIWAN : बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. जिसके कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इस वक्त खबर सामने आ रही है सीवान से जहां भारी बारिश के कारण दो मंजिला मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई है. इस घटना में एक मवेशी की भी दबने से मौत हो गई है. इस हादसे को लेकर घर में मातम पसरा से है. पूरी घटना जिले के गुठनी थाना इलाके के तेनुआ मोड़ की है. जहां पूर्व डॉक्टर हरेंद्र यादव का दो मंजिला घर गिर जाने से भारी क्षति पहुंची है. बताया जा रहा है कि भारी बारिश होने के कारण बीती रात उनका मकान गिर गया. जिसमें उनकी मां गुलाइची देवी की मौत हो गई. इसके मलबे में दबने से एक गाय की भी मौत हो गई. कुछ लोग मकान के मलबे में दबे हुए थे जिनको स्थानीय लोग और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस तबाही से घर में मातम पसरा है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से मृतक महिला और मवेशी को बाहर नकाला गया. डीएम की ओर से सरकारी सहायता देने की तैयारी की जा रही है. सीवान से चंदन कुमार की रिपोर्ट