ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत, महागठबंधन को मिली करारी हार

Rajya Sabha Chunav: बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया। जदयू और भाजपा समेत एनडीए के सभी उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा।

Rajya Sabha Chunav
राज्यसभा का रण!
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rajya Sabha Chunav: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने क्लीन स्वीप कर लिया है। एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों को जीत मिल गई है, जबकि महागठबंधन को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है।


इस चुनाव में एनडीए ने मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया था। सभी पांचों उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे।


विधानसभा में हुए मतदान में एनडीए के 202 विधायकों ने वोट डाला, जबकि महागठबंधन के केवल 37 विधायक ही मतदान में शामिल हुए। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, सुरेंद्र कुशवाहा, मनोहर प्रसाद सिंह और राजद विधायक फैसल रहमान मतदान के लिए नहीं पहुंचे।


मतों की गिनती शाम पांच बजे से शुरू हो गई। प्रथम वरीयता में नीतीश कुमार को 44 वोट मिले, नितिन नबीन को 44,  रामनाथ ठाकुर को 42, उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट और शिवेश राम  को  30 वोट मिले वहीं महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह को 38 वोट मिले। द्वितीय वरीयता में बीजेपी के शिवेश राम को जीत मिली और इस तरह एनडीए के सभी उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली।


बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं और इस बार राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। हालांकि चुनाव में कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए नतीजों पर सभी की नजर बनी हुई थी। विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायक हैं, जबकि महागठबंधन के पास लगभग 35 विधायक हैं। इसी मजबूत गणित के चलते एनडीए ने राज्यसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल कर ली। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता