ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंमुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरें

2-3 महीने में CM की कुर्सी से हटा दिए जाएंगे योगी आदित्यनाथ ! बोले केजरीवाल .... अमित शाह होंगे PM मोदी के वारिस

DESK : जेल से बहार आए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ पहुंचे जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान अरविंद केजरीवा

2-3 महीने में CM की कुर्सी से हटा दिए जाएंगे योगी आदित्यनाथ ! बोले केजरीवाल .... अमित शाह होंगे PM मोदी के वारिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : जेल से बहार आए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ पहुंचे जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी अपने लिए नहीं, अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। 


केजरीवाल ने कहा कि, बीजेपी जीती तो 2-3 महीने में योगी आदित्यनाथ को सीएम पद से हटा दिया जाएगा। यही नहीं ये लोग संविधान भी बदल देंगे। उन्होंने आगे कहा कि आंकड़े बता रहे हैं कि 4 जून को इंडिया गठबंठन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी ने तय कर लिया है कि अमित शाह को अपना वारिस बनाएंगे। 


इसके आगे अमित शाह के सामने जो बाधा बने, उनका पत्ता साफ किया गया. शिवराज, रमन सिंह, फडनवीस, खट्टर, राजे … एक-एक करके सबको खत्म कर दिया गया। एक ही शख्स हैं, जो इनके लिए कांटा बन सकते हैं, तो इनको भी हटाने का पूरी तरह से प्लान बना लिया है। सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘बीजेपी 400 पार सीटें मांग रही है। उनका कहना है कि बड़ा काम करना है।  मैं बता रहा हूं कि ये लोग संविधान को तार-तार करने के लिए 400 मांग रहे हैं। मेरे हिसाब से बीजेपी को 220 से कम सीटें मिलने वाली हैं।  हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, कर्णाटक, महाराष्ट्र, बंगाल, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान… यहां सीटें कम हो रही हैं। 


उधर, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी चारों खाने चित्त हो चुकी है। आंसुओं की नदी ऊफान पर है। बीजेपी 400 का नारा दे रही थी. वो आरक्षण पर सबसे पहले हमला करेगी।  जनता इन्हें 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी. इन्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला है। अखिलेश यादव ने कहा, रोटी कपड़ा मकान की लड़ाई तो लड़ना ही है, लेकिन पहले संविधान बचाने की लड़ाई है. इंडिया गठबंधन बीजेपी को हटाने जा रहा है।