1st Bihar Published by: Updated Jun 04, 2020, 8:37:46 AM
- फ़ोटो
PATNA : बुधवार को 34 बिहारी मजदूरों को लेकर पटना आने वाले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह चार्टर प्लेन से बिहारियों को लेकर आएंगे. आज 180 बिहारियों को लेकर आने वाले हैं आम आदमी पार्टी के बिहार इकाई के नेताओं बात की जानकारी दी है.
बुधवार की शाम संजय सिंह 34 बिहारी मजदूरों को लेकर आए थे और उसी फ्लाइट से खुद वापस लौट गए थे हालांकि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला था आरोप लगाया था कि नीतीश सरकार मजदूर हो और छात्रों का ख्याल नहीं रख पा रही है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदिवासियों के सहारे वोट बैंक को साधने की कोशिश में है.
खुद मजदूरों के साथ आए थे संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह बुधवार की रात दिल्ली से बिहारी मजदूरों को लेकर पटना पहुंचे. संजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने सांसद कोटे से मिलने वाले एक साल के अंदर अपने सभी 34 मुफ्त हवाई जहाज यात्रा के टिकटों का इस्तेमाल बिहारियों के लिए किया है. यह बिहारी हैं जो दिल्ली में फंसे थे और कुछ कारणों से जल्द अपने घर वापस आना चाहते थे और बिहार की गलत नीतियों के कारण लाखों प्रवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है हालांकि आम आदमी पार्टी ने ऐसे हजारों प्रवासियों की मदद की है जो घर वापस आना चाहते थे। संजय सिंह ने कहा है कि कोरोना का डर खत्म होते ही सभी बिहारी मजदूर वापस दिल्ली आ जाएंगे और दिल्ली सरकार इनके लिए हमेशा खड़ी रहेगी.