ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तार

Bihar weather report : 15 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी, रात में 7°C के पास पहुंचा तापमान

बिहार में ठंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। राज्य में पछुआ हवाओं का प्रकोप और तापमान में लगातार गिरावट से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुं

Bihar weather report : 15 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी, रात में 7°C के पास पहुंचा तापमान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार में ठंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। राज्य में पछुआ हवाओं का प्रकोप और तापमान में लगातार गिरावट से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने ऐसे में शीतलहर का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, बिहार को दिसंबर के पहले पखवाड़े में शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। 


पहले  पखवाड़े यानी 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड लोगों को परेशानी करेगी। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं बिहार में पहुंच रही हैं। जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो रहा है। 


आपदा विभाग ने लोगों को शीतलहर से बचाव के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। लोगों को शीतलहर, तापमान में गिरावट और कुहासे से सावधान रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश के कैमूर और रोहतास जिलों में शीतलहर की संभावना है। राज्य के दक्षिणी क्षेत्र के कई जिले जैसे बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, पटना, वैशाली, अरवल, औरंगाबाद, नालन्दा, गया, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर और कटिहार में पवन ठिठुरन रहेगा। पश्चिमी चंपारण, सीवान, मुजफ्फरपुर आदि जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।


मालूम हो कि, 12 दिसंबर को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2°C पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया प्रखंड में दर्ज किया गया। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.7°C मधुबनी में रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में अचानक से भारी गिरावट दर्ज की गई। खगड़िया को छोड़ सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C के नीचे दर्ज किया गया। 


गौरतलब हो कि राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 22-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पटना का गांधी मैदान सबसे अधिक प्रदूषित है। यहां का AQI 389 दर्ज किया गया है जो कि बेहद खतरनाक स्थिति है।