Hindi News / news / जस्टिस संजय करोल 11 नवंबर को लेंगे पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद...

जस्टिस संजय करोल 11 नवंबर को लेंगे पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

1st Bihar Published by: Updated Nov 08, 2019, 10:31:46 AM

जस्टिस संजय करोल 11 नवंबर को लेंगे पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

- फ़ोटो

PATNA : 11 नवंबर को जस्टिस संजय करोल पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेगें. वह पटना हाईकोर्ट के 43वें मुख्य न्यायाधीश होंगे.

11 नवंबर को ही पटना हाइकोर्ट के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एपी शाही भी मद्रास हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे.


जस्टिस संजय करोल का जन्म हिमाचल प्रदेश के शिमला में 23 अगस्त 1961 को हुआ था. 1998 से 2003 तक वे हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता रहे और इसी दौरान1999 में सीनियर वकील बने. 8 मार्च 2007 को उन्होंने जज के पद की शपथ ली. 25 अप्रैल 2017 से 5 अक्टूबर 2018 तक हिमाचल प्रदेश के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम किया और 14 नवम्बर 2018 को त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने.