1st Bihar Published by: Updated Jun 16, 2020, 10:31:17 AM
- फ़ोटो
MOTIHARI : बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से आ रही है, जहां नगर थाना के 11 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है. सभी पुलिसवालों को थाने में ही क्वारंटाइन किया गया है.
मोतिहारी के नगर थाना में तैनात कोरोना वॉरियर्स के रुप में फ्रंट लाइन वॉरियर्स के रुप में काम करने वाले 11 पुलिस वाले कोरोना की जद में आ गए हैं. क्रमितों में नगर थाना के तीन एसआई ,एक चालक, एक डाटा ऑपरेटर और 6 सिपाही शामिल हैं.
11 पुलिस वाले के पॉजिटिव आने की खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मचा गया है. पूरे थाना को सील कर दिया गया है. वहीं सभी पॉजिटिव पुलिसवालों को थाने परिसर में ही क्वारंटाइन किया गया है. वहीं सभी की कांटेक्ट लिस्ट तलाश की जा रही है. इसके साथ ही अन्य पुलिसवालों की भी जांच कराई जा रही है.