ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

SS Rajamouli: “दर्द और जलन के साथ मानता हूँ कि..”, राजामौली के बयान ने मचाई फैंस में खलबली, किसी ने ईमानदारी की दी दाद तो किसी ने कहा ‘झूठा’

SS Rajamouli: राजामैली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस में सनसनी मच गई. मलयालम फिल्म के फैंस ने राजामौली की ईमानदारी की तारीफ की तो वहीं तेलुगु फैंस को ये बात पची नहीं.

SS Rajamouli
राजामौली, एनटीआर, रामचरण
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

SS Rajamouli: एस.एस. राजामौली एक ऐसा नाम है जिसे लेने से पहले सिनेमा प्रेमियों के मन में श्रद्धा अपने आप आ जाती है. आखिर आए भी क्यों नहीं, इस दिग्गज निर्देशक ने कई बार अपनी फिल्मों से यह साबित किया है कि वे बाकियों से काफी आगे और विशेष हैं. चाहे ‘बाहुबली’ से हो या फिर ‘RRR’ से. लेकिन इतने सफल होने के बावजूद भी इस निर्देशक में ईमानदारी कूट-कूट कर भरी है.


हाल ही में अपने दिए गए एक बयान में इस दिग्गज ने यह कहा है “जलन और दर्द के साथ मैं यह कबूल करता हूँ कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा बेहतर अभिनेता निकलते हैं”. राजामैली का बस इतना कहना था कि सोशल मीडिया पर फैंस में सनसनी मच गई. मलयालम फिल्म के फैंस ने राजामौली की ईमानदारी की तारीफ की तो वहीं तेलुगु फैंस को ये बात पची नहीं.


आखिर तेलुगु और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कांटे की टक्कर जो चलती है. लेकिन राजामौली तो ठहरे राजामौली.. उन्हें जो सही लगा उन्होंने कह दिया. आप उनकी राय से अलग सोचने को आजाद हैं, मगर आप उनकी राय बदल नहीं सकते. बताते चलें कि यह दिग्गज फिल्म निर्देशक फिलहाल महेश बाबू के संग एक हॉलीवुड स्तर की फिल्म बनाने में व्यस्त है, जिसका पहला पार्ट 2027 में जबकि दूसरा 2029 में आने वाला है.


फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि अब दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों को बाहुबली और RRR देखने के बाद यह समझ आ गया है कि यह निर्देशक बड़े स्क्रीन पर क्या करने की क्षमता रखता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रभास, जूनियर एनटीआर और रामचरण के बाद क्या राजामौली महेश बाबू के साथ मिलकर भी वही जलवा दिखा पाने में कामयाब रहेंगे.