ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को दो साल की जेल, कोर्ट ने दो करोड़ का जुर्माना भी लगाया; जानिए.. पूरा मामला

DESK: जानेमाने फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी भारी परेशानी में फंस गए हैं। चेक बाउंस मामले में जामनगर की कोर्ट ने उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही साथ कोर्ट ने चेक के

फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को दो साल की जेल, कोर्ट ने दो करोड़ का जुर्माना भी लगाया; जानिए.. पूरा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: जानेमाने फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी भारी परेशानी में फंस गए हैं। चेक बाउंस मामले में जामनगर की कोर्ट ने उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही साथ कोर्ट ने चेक के अमाउंट की रकम की दोगुनी यानी 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।


दरअसल, पूरा मामला साल 2015 का है। राजकुमार संतोषी ने अपने करीबी दोस्त अशोक लाल से कर्ज के तौर पर एक करोड़ रुपए लिए थे। राजकुमार संतोषी अशोक लाल को इसके बदले 10 लाख रुपए के 10 चेक दिए थे। ये सभी चेक दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए। पहले तो अशोक लाल ने राजकुमार संतोषी से संपर्क साधने की कोशिश की लेकर जब संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने जामनगर कोर्ट में मामलादर्ज करवाया।


कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू की लेकिन 18 सुनवाईयों में राजकुमार संतोषी अदालत में हाजिर नहीं हुए। शुरुआत में कोर्ट ने संतोषी से कहा था कि उन्हें हर बाउंस हुए चेक के लिए पीड़ित को 15 हजार रुपये देने होंगे लेकिन अब कोर्ट ने संतोषी के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को दो साल जेल की सजा सुनाने के साथ ही दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता