ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

कॉपीराइट केस में नयनतारा के खिलाफ धनुष की बड़ी जीत, NETFLIX की याचिका खारिज

Dhanush-Nayantara Controversy: अभिनेता धनुष ने नयनतारा के खिलाफ चल रहे कॉपीराइट विवाद में एक बड़ी कानूनी जीत हासिल की है। मद्रास हाईकोर्ट ने नयनतारा के खिलाफ धनुष के कॉपीराइट मुकदमे को रद्द करने की नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका खारिज कर दी है।

Dhanush-Nayantara Controversy
नयनतारा के खिलाफ धनुष की बड़ी जीत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Dhanush-Nayantara Controversy: साउथ सुपरस्टार धनुष और एक्ट्रेस नयनतारा के बीच कॉपीराइट मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। दरअसल कोर्ट ने नेटफ्लिक्स इंडिया की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें धनुष के कॉपीराइट मुकदमे को रद्द करने की मांग कई गई थी। यह मामला नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' से जुड़ा है। इसमें धनुष की फिल्म का 3 सेकंड का क्लिप लेने की वजह से नयनतारा को कानूनी पचड़े में फंसना पड़ा। लेकिन अब कोर्ट ने धनुष के पक्ष में फैसला सुना दिया है।


आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स इंडिया द्वारा नयनतारा के खिलाफ धनुष के कॉपीराइट मुकदमे को रद्द करने की मांग की गई थी जिसे मद्रास हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। दरअसल धनुष ने उस समय चेतावनी दी थी कि अगर नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री से नानुम राउडी धान की 3 सेकंड की क्लिप 24 घंटे के अंदर नहीं हटाई गई तो वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। धनुष और उनके प्रोडक्शन हाउस वंडरबार ने नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिस पर कोर्ट ने नयनतारा से जवाब भी मांगा था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने धनुष से फिल्म की क्लिप इस्तेमाल की इजाजत मांगी थी, जो उन्हें मिली। जिसके बाद उन्होंने फिल्म की क्लिप नहीं BTS फुटेज का इस्तेमाल किया। इस पर एक्शन लेते हुए धनुष ने नयनतारा से 10 करोड़ की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेज दिया। 


आपको बता दें कि नानुम राउडी धान विग्नेश शिवन द्वारा निर्देशित और धनुष की वंडर बार द्वारा निर्मित है। जिसमें विजय सेतुपति, नयनतारा जैसे कलाकार हैं, यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान विग्नेश शिवन और नयनतारा एक दूसरे से प्यार करने लगे थे, जिसके बाद नयनतारा और विग्नेश शिवन ने साल 2022 में शादी कर ली। इसके बाद नयनतारा के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री, 'नयनतारा बियॉन्ड द फेयरी टेल' पिछले साल नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता