ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

महाकाली की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य अवतार, 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

‘महाकाली: शुक्राचार्य वॉर क्राई’ की पहली झलक जारी हो गई है। अक्षय खन्ना शुक्राचार्य के दमदार अवतार में नजर आए हैं। फिल्म 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।

हैदराबाद न्यूज
महाकाली' की पहली झलक आउट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘महाकाली: शुक्राचार्य वॉर क्राई’को लेकर मेकर्स ने सोमवार, 24 अगस्त को फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। फिल्म की पहली झलक जारी कर दी गई है, जिसमें अक्षय खन्ना शुक्राचार्य के बेहद दमदार और खौफनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। ‘महाकाली’ अगले साल 8 जनवरी 2027 को एक साथ कई सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


फिल्म का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना के लुक और उनके किरदार की चर्चा शुरू हो गई है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन और दमदार अंदाज ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। ‘धुरंधर’ में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के बीच अलग छाप छोड़ने के बाद अक्षय खन्ना अब ‘महाकाली’ के जरिए तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं।


शुक्राचार्य के रूप में दिखा अक्षय खन्ना का खौफनाक अंदाज

‘महाकाली’ की झलक में जहां देवी महाकाली का रौद्र रूप देखने को मिलता है, वहीं अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य अवतार भी खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उनकी तीखी नजर, प्रभावशाली व्यक्तित्व और रहस्यमयी अंदाज किरदार को बेहद दमदार बनाता है।


फिल्म की कहानी धर्म और अधर्म के बीच होने वाले एक बड़े महायुद्ध की ओर इशारा करती है। यह संघर्ष केवल अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के भविष्य को प्रभावित करने वाले एक विशाल युद्ध के रूप में सामने आता है। असुरों के शक्तिशाली गुरु शुक्राचार्य के नेतृत्व में शुरू होने वाले इस संघर्ष की झलक फिल्म के प्रोमो में देखने को मिलती है।


युद्ध की भयावह आहट, रहस्यमयी माहौल और दमदार सिनेमाई दृश्यों के बीच ‘द एंड बिगिन्स’ का संकेत कहानी के बड़े कैनवास की ओर इशारा करता है। मेकर्स ने फिल्म की दुनिया को भव्य और रहस्यमयी अंदाज में पेश करने की कोशिश की है।


श्रिया रेड्डी भी अहम भूमिका में

फिल्म में श्रिया रेड्डी की दमदार मौजूदगी भी कहानी में रहस्य और रोमांच बढ़ाती है। फिल्म की पहली झलक में दिखाई गई भव्य दुनिया और शानदार विजुअल्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेकर्स दर्शकों को बड़े स्तर का सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में हैं।


फिल्म के निर्माता रिवाज दुग्गल ने बताया कि ‘महाकाली’ की कहानी ऐसी दुनिया से आती है, जिसकी जड़ें भारतीय इतिहास में गहराई तक जुड़ी हुई हैं। उनका उद्देश्य इस कहानी को आधुनिक दर्शकों के लिए भव्य और सिनेमाई अंदाज में पेश करना है।


उन्होंने कहा कि अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य का किरदार कहानी में जबरदस्त गहराई लेकर आता है। मेकर्स उस बड़े महायुद्ध को पर्दे पर दिखाने के लिए उत्साहित हैं, जिसकी शुरुआत ‘महाकाली’ से होती है। उनके मुताबिक, यह केवल शुरुआत है और आगे एक बड़ी सिनेमाई यात्रा देखने को मिलेगी।


प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है फिल्म

आरके दुग्गल द्वारा प्रस्तुत और आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लूरु ने किया है। ‘महाकाली’ को प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की अगली कड़ी बताया जा रहा है। फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा भूमि शेट्टी, श्रिया रेड्डी और रोहित सराफ समेत कई प्रमुख कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार दर्शक भी बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म के कुछ दृश्य को प्रोमो में देखने के बाद लोग पूरी फिल्म को देखने की इच्छा जता रहे हैं। लेकिन अभी इस फिल्म के लिए दर्शकों को 4 महीने इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि अगले साल 8 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 

टैग्स