ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

HOLI 2025: होली में ‘गोल्डन गुजिया’ बनी लोगों पहली पसंद, एक किलो का दाम जानकर दंग रह जाएंगे

HOLI 2025: होली के मौके पर मिठाइयों की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन गोंडा की एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान पर बिक रही 50 हजार रुपये प्रति किलो की गुजिया ने लोगों को चौंका दिया है।

HOLI 2025
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HOLI 2025: होली के मौके पर मिठाइयों की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन गोंडा की एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान पर बिक रही 50 हजार रुपये प्रति किलो की गुजिया ने लोगों को चौंका दिया है। इस महंगी और अनोखी गुजिया को देखने के लिए दुकान पर भीड़ उमड़ रही है।


क्या खास है इस गुजिया में?

यह गुजिया 24 कैरेट सोने के वर्क से सजी है। भारतीय व्यंजनों में सोने के वर्क का उपयोग सदियों से होता आ रहा है, खासकर राजघरानों और अमीर तबकों में इसे विशेष महत्व दिया जाता था। दुकान के प्रबंधक शिवाकांत चतुर्वेदी ने बताया कि इसे खासतौर पर लखनऊ से आए कारीगरों ने तैयार किया है। इस गुजिया को बनाने में चार दिन लगे और इसमें चिलगोजा, कश्मीरी केसर, स्वर्ण भस्म और गोल्डन वर्क जैसी महंगी सामग्री का उपयोग किया गया है। 


कुछ खास सामग्री गुप्त रखी गई है, जो इसे और भी खास बनाती है। प्रबंधक का दावा है कि यह गुजिया दो महीने तक खराब नहीं होगी। कीमत अधिक होने के कारण विकल्प के तौर पर गोल्डन गुजिया 1,300 रुपये प्रति पीस और सिल्वर कोटेड चिलगोजा गुजिया 4,000 रुपये प्रति किलो की दर पर उपलब्ध है।


सोशल मीडिया पर चर्चा

गोंडा जैसे छोटे शहर में इतनी महंगी गुजिया की बिक्री अपने आप में अनोखी बात है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे अनावश्यक खर्च बता रहे हैं, तो कुछ इसे विशेष वर्ग के लिए शानदार मिठाई मान रहे हैं। बहरहाल जो भी 

टैग्स